- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पूर्व प्रधान मंत्री के लिए दुआ और हवन, प्रार्थनाओ का दौर शुरू.....
Posted by : achhiduniya
16 August 2018
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। उनकी मां कृष्णा जी थीं। मूलत उनका संबंध उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से है,लेकिन उनके पिता मध्य प्रदेश में शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्म वहीं हुआ। उत्तर प्रदेश से उनका राजनीतिक लगाव सबसे अधिक रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वो सांसद रहे थे। दिल्ली में एम्स अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भर्ती हैं। उनकी तबीयत के बारे में जानने के लिए छोटे और बड़े लगभग सभी नेता हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। देश भर में हर जगह उनकी तबीयत को लेकर कहीं हवन हो रहे हैं, तो कहीं प्रार्थना की जा रही है। तो कही कसीदे पड़े जा रहे है।
लखनऊ से सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए लखनऊ के एनडी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में प्रार्थना की जा रही है। कानपुर, लखनऊ, आगरा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने और उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के एनडी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह जब छात्र-छात्राओं को पता चला कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक है तो वे सब उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना में जुट गए। स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं इबादत में जुट गए। हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या इसाई हर कोई इबादत के लिए हाथ उठा रहा है।

