- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- सब्जियों व खाने मे स्वाद को बढ़ाने के लिए आसान उपाय.....
Posted by : achhiduniya
24 August 2018
1 सुप में पनीर के टुकड़े डालने से सूप अधिक स्वादिस्ट बनता है। २. गुलाब जामुन बनाने के लिए मैदा की जगह गेहूं का आटा खोये के साथ मिलाकर बनायें ३. खीर गाढ़ी करने के लिए एक चम्मच मक्की का आटा मिलाएं। ४. समोसे या आलू वडा का स्वाद थोड़ा खट्टा करने के लिए अमचूर या निम्बू का रस न मिलाकर टाटरी पाउडर प्रयोग करें।
५. लस्सी बनाते समय पानी की जगह दूध का प्रयोग करें। ६. चावल स्वादिस्ट बनाने के लिए थोड़ी दालचीनी डाल दें। ७. केक बनाते समय मिश्रण में ब्रेड का चूरा मिला देने से केक स्पंजी बनता है। ८. सब्जी स्वादिस्ट बनाने के लिए हरा धनिया काटकर डालें। ९. भठूरे बनाते समय मैदा में रवा मिलाने से बेलने में आसानी होती है। १०.मक्की की रोटी बनाने के लिए मक्की का आटा पानी की जगह चावल के मांड से गूँधे बेलते समय रोटी टूटेगी नहीं।
११.सब्जी ज्यादा स्वादिस्ट बनाने के लिए मूंगफली दानेदार पीसकर डालें। १२.सब्जियों की ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए एक चम्मच भुना हुआ बेसन डालें। ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिस्ट बनेगी। १३.नूडल बनाते समय एक चम्मच घी डालने से नूडल आपस में नहीं चिपकते।


