Posted by : achhiduniya 23 August 2018


 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुण शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाया है। एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में करुणा ने कहा, 'पांच किलोमीटर नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी अटलजी की शवयात्रा के साथ पैदल चले। मेरा उनसे आग्रह है कि उनके आदर्शों पर दो कदम तो चलें। जनता उनके इस चेहरे को बखूबी जानती है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता वोट के माध्यम से उनको जवाब देगी।' बता दें कि इसी साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।  करुण ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बीजेपी जिस तरह से पूरे देश में उनकी अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है, वो बस एक दिखावा है। रमन सिंह और उनके कैबिनेट ने कभी उन्हें याद नहीं किया। वो भी तब जब उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक अलग राज्य बनाया। 
[The way BJP is carrying around the country ashes of Atal Bihari Vajpayee, it is a show off and for votes.Chhattisgarh CM Raman Singh & his cabinet never remembered him until now especially when he had created the state: Karuna Shukla, Atal Bihar Vajpayee's niece & Congress leader]
अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुण शुक्ला ने रमन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वाजपेयी को दो बार श्रद्धांजलि दी क्योंकि पहली बार उनकी तस्वीर नहीं खींची जा सकी थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का 16 अगस्त को एम्स में निधन हो गया। 
वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। गौरतलब है कि अटल की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में उनकी अस्थियों के विसर्जन के लिए बीजेपी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुईं अटल की भतीजी करुणा ने इसी मामले पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पिछले कई सालों से बीजेपी ने अटलजी को किनारे कर दिया। जहां कहीं चुनाव हुए, वहां उनके पोस्टर तक नहीं लगाए। अब सिर पर चुनाव हैं तो अटल का सहारा लेकर अपना काम निकालना चाहते हैं। इससे पहले एक हैरानी भरा वाकया ग्वालियर से सामने आया, जब अटल की अस्थि कलश यात्रा में शामिल उनके परिजनों को घर जाने के लिए ऑटो ढूंढना पड़ा। आयोजकों की ओर से यह अव्यवस्था सामने आई। आयोजकों ने कहा कि इंतजाम किया गया था। वहीं अटल की भतीजी कांति तिवारी ने कहा, सबके लिए गाड़ियां थीं, हमें ऑटो ढूंढना पड़ा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -