- Back to Home »
- Discussion »
- ब्रिटेन के पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा....गांधी सरनेम के अलावा और क्या है आपके पास?
Posted by : achhiduniya
26 August 2018
ब्रिटेन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया गया कि उनके पास गांधी सरनेम के अलावा और क्या है? इस पर राहुल ने कहा कि उन्हें सुने बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने ब्रिटेन के पत्रकारों से कहा कि उनकी 'क्षमता' के आधार पर उनके बारे में कोई राय बनानी चाहिए, ना कि उनके परिवार की 'निंदा' कर के। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आखिर यह आपकी इच्छा है। क्या आप मेरे परिवार की निंदा करेंगे या आप मेरी क्षमता के आधार पर मेरे बारे में कोई राय बनाएंगे। यह आपकी पसंद है।
यह आप पर निर्भर करता है, मुझ पर नहीं। ब्रिटेन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरे पिता के प्रधानमंत्री बनने के बाद से मेरा परिवार सत्ता में नहीं रहा। यह चीज भूली जा रही है। राहुल ने कहा दूसरी बात, हां, मैं एक परिवार में पैदा हुआ हूं। मैं जो कह रहा हूं उसे सुनें, मुद्दों के बारे में मुझसे बात करें, विदेश नीति, अर्थशास्त्र, भारतीय विकास, कृषि पर, खुलेआम और स्वतंत्र रूप से मुझसे बात करें। मुझसे जो भी प्रश्न पूछना चाहते हैं, वह पूछें और फिर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि मैं क्या हूं।

