- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- रूठे रब को मनाना आसान है रूठे यार को मनाना मुश्किल......गर्लफ्रेंड मनाने के लिए उठाया यह कदम.....
Posted by : achhiduniya
18 August 2018
अपने रूठे प्रेमी को मनाने के किस्से अक्सर फिल्मों देखे जाते रहे है,लेकिन महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफेंड से झगड़े के बाद मनाने के लिए 300 से अधिक बैनर और होर्डिंग लगा दिए। जिन पर मोटे अक्षरों में लिखा था, लड़की का नाम मैं माफी मांगता हूं और उसके बगल में दिल का निशान भी बना था। ऐसे पोस्टर विशेष तौर पर मुख्य चौराहों पर लगे थे। अब इसको लेकर 25 वर्षीय स्थानीय व्यापारी निलेश खेदकर मुश्किल में फंस सकता है,क्योंकि वकड पुलिस ने पिंपरी चिंचवड नगर निगम से सम्पर्क करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। अवैध होर्डिंग और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले नगर निगम ही देखता है।
वकड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल होर्डिंग के बारे में सूचना मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई थी। अधिकारी काकहना है, हम उस व्यक्ति के मित्र विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने खेदकर की फ्लेक्स होर्डिंग के मुद्रण में मदद की थी। यद्यपि हमने उस खेदकर का भी पता लगा लिया जिसका दिमाग इसके पीछे था। अधिकारी ने बताया कि उसने शिंदे ने बताया कि खेदकर माफी मांगना चाहता था और अपनी महिला मित्र से झगड़े के बाद सुलह करना चाहता था और इसलिए उसके दिमाग में यह विचार आया।

