- Back to Home »
- Job / Education »
- बेहतर नौकरी......फार्मेसी में है डिप्लोमा तो करे अप्लाई...
Posted by : achhiduniya
19 August 2018
जिन लोगों के पास
फार्मेसी में डिप्लोमा है,वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने
के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के
बीच होना चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी
उम्मीदवारों को आयुसीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। राजस्थान
में फार्मासिस्ट के 1736 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन
पदों पर आपको ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई करना होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के
अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त ये शुरू होगी और
15 सितंबर आवेदन करने की आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों का चयन
लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत एक दिन में दो पेपर लिए जाएंगे। जो
कैंडिडेट्स इनमें सफल होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। विभाग
का नाम- नेशनल रूलर हेल्थ मिशन राजस्थान,पद का नाम- फार्मासिस्ट, कुल पद- 1736(1598 नॉन टीएसपी, 196 टीएसपी) सामान्य/ ओबीसी क्रीमी वर्ग- 350 रुपए,ओबीसी वर्ग- 250 रुपए,एससी/एसटी/दिव्यांग-
150 रुपए फीस होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल
वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
