Posted by : achhiduniya 10 August 2018


 नॉर्थ ईस्ट की 36 महिला कमांडो को पहली बार दिल्ली पुलिस के स्वाट कमांडो दस्ते में तैनात किया गया है। अभी तक स्पेशल सेल के इस दस्ते में कुल 199 कमांडो मौजूद हैं। जिसमें 36 महिला कमांडो पहली बार भर्ती और खासतौर पर ट्रेंड की गई है। सबसे खास बात यह कि ये सारी महिला स्वाट कमांडो नॉर्थ ईस्ट से हैं। 15 महीने इन 36 महिला कमांडो को दिल्ली के झड़ौदा कला पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैयार किया गया है। ये ट्रेंनिग इतनी मुश्किल होती है कि ट्रेनिंग के दौरान महिला कमांडो केवल 5 से 6 घण्टे सो पाती थीं, बाकी समय सिर्फ इन्हें दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार किया जाता था।  डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक इन तमाम महिला कमांडो का दमखम किसी पुरुष स्वाट कमांडो से कतई कम नहीं है। 
देश की सबसे स्मार्ट पुलिस कहलाने वाली दिल्ली पुलिस की आतंकवादी निरोधक यूनिट यानी स्पेशल सेल जो आतंकी घटनाओं को रोकने और आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए खासतौर पर काम करती है, उसी स्पेशल सेल के अंतर्गत ये SWAT कमांडो यूनिट तैयार की गई है। खासतौर पर आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए पहली बार महिला स्वाट कमांडो दस्ते को तैयार किया गया है। जिसे NSG ने ट्रेन्ड किया है। 26/11 आतंकी हमले के बाद इजरायल की तर्ज पर देश में स्वाट की शुरुआत की गई। SWAT यानी स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिस। इन 36 महिला कमांडो को 15 अगस्त के मद्देनजर खास तौर पर तैयार किया गया है। महिला स्वाट कमांडो में असम से 13, मणिपुर से 5, अरुणाचल प्रदेश से 5, सिक्किम से 5, मेघालय से 4, नगालैंड से 2 और मिजोरम व त्रिपुरा से 1-1 कॉन्स्टेबल ली गई हैं। इन 36 महिला कमांडो को 15 महीने की खास और कड़ी ट्रेनिंग दी गई है। 
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक महिला स्वाट कमांडो दस्ता पहली बार किसी राज्य पुलिस के बेड़े में शमिल किया गया है। इन्हें लाल किला, राजपथ, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, महत्वपूर्ण मंदिर, बड़े मॉल्स, संसद भवन जैसी संवेदनशील जगहों पर तैनात किया जाएगा। ये महिला कमांडो राहत बचाव कार्य करने, आतंकियों की मूवमेंट समझने, उनको मार गिराने, दूर तक निशाना लगाने में माहिर हैं। इसके अलावा आग-पानी, फिदायीन हमले से भी निपट सकती हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -