- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए छात्रो ने चाय बेचकर दिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 51 हजार का चेक....
Posted by : achhiduniya
01 September 2018
सबसे भीषण बाढ़ की विभीषिका झेल रहे केरल की मदद के लिए सरकारों और आम लोगों के साथ खास लोग भी आगे आ रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार केरल में लोगों की मदद करने की राज्य सरकार की गुहार के मद्देनजर छात्रों ने चाय की एक दुकान शुरू की और उससे हुई कमाई के पैसे बाढ़ राहत के लिए भेजे। उन्होंने बताया कि छात्रों ने इस पहल से 51,000 रुपय एकत्रित किए। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक स्कूल के छात्रों ने चाय बेचकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे इकट्ठा किए हैं। स्कूली बच्चों ने मदद के लिए 51 हजार रुपए इकट्ठा कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपे। खबर के मुताबिक, अहमदपुर शहर के हरिवंश राय बच्चन विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुक्रवार को उनके आधिकारिक निवास पर चेक सौंपा।
