- Back to Home »
- Politics »
- नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर के रूप मे मिला तारनहार....
Posted by : achhiduniya
17 September 2018
राजनीति में जहां अपने
खून को ज्यादा महत्व दिया जाता हो, वहां अगर समान विचारधारा और समझ के जरिये बने रिश्ते को जगह
दी जा रही है तो बिहार की ओर से भारत को एक नई दृष्टि मिलेगी। यहां सियासी
रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल
हुए हैं। बिहार सरकार में उन्हें अहम रोल दिया जाएगा। जहां नीतीश अपने पार्टी के
नेताओं को बताएंगे कि प्रशांत आगे का रास्ता तय करेंगे। प्रशांत ने भी ट्विटर पर
इस नए अध्याय का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, बिहार से इस नए
सफर के लिए मैं उत्साहित हूं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के
लिए सफल कैंपेन कर चुके प्रशांत किशोर को एक नया मौके मिला। बीते साल 2015 में
बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश ने अपनी पार्टी के कैम्पेन की जिम्मेदारी किशोर को
दी थी,लेकिन अब दोनों भारतीय
राजनीति में एक नया अध्याय लिखने की ओर बढ़ रहे हैं। नीतीश कुमार कई बार अनौपचारिक
बातचीत में प्रशांत से कहते रहे हैं कि सब कुछ आपको देखना है, बिहार के भविष्य के बारे में सोचिए।
साल 2016 में छठीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार विकास मिशन में प्रशांत किशोर को अध्यक्ष बनाया था। हालांकि प्रशांत ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए और अपने नए मिशन के लिए निकल गए। सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने अपने कई करीबी लोगों से कहा कि किशोर ही जेडीयू के आगे की राह पर फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी ने कहा, हमें कोई आश्चर्य नहीं है। यह तो होना ही था। चुनावी समय में 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर प्रशांत ने काम किया है। संभवतः नीतीश उन्हें उत्तराधिकारी बनाने का प्रस्ताव ला सकते हैं। वह अक्सर यह कहते रहे हैं कि वंशवाद की प्रकृति सामंती है। नीतीश ने इस बात का संकेत दिया है कि प्रशांत उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे।