- Back to Home »
- Politics »
- आप पार्टी दे सकती है यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा चुनाव का टिकट...
Posted by : achhiduniya
24 September 2018
कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर आप के एक आप नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व दिल्ली की सात में से दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ साझा उम्मीदवार उतारने तक संभावित गठबंधन को सीमित रखने का हिमायती है। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उल्लेखनीय है कि आप ने नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीट को छोड़ कर पांच सीटों के लिए पार्टी संयोजक के रूप में संभावित उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। आम आदमी पार्टी बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से और पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप पार्टी का उम्मीदवार बनाना चाहती है। इस पर दोनों नेताओं के साथ आप नेतृत्व की बातचीत चल रही है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार यशवंत सिन्हा के साथ इस दिशा में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया हम चाहते हैं कि यशवंत सिन्हा नई दिल्ली और शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें,लेकिन बिहार की पटना साहिब सीट से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी परंपरागत सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा है कि वह पटना साहिब से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस बारे में उन्होंने कहा कि, स्थिति अलग हो सकती है। स्थान वहीं होगा- पटना साहिब यानी की उन्होंने साफ कर दिया है कि वह चुनाव में पटना साहिब से ही लड़ेंगे। हालांकि स्थिति अलग हो सकती है। वह बीजेपी से अलग होकर चुनाव मैदान में हो सकते हैं।