- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- ऐसे लड़को पर मर मिटती है लड़किया....?
Posted by : achhiduniya
27 September 2018
इवोल्यूशन एंड ह्यूमन बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर आप किसी महिला को लुभाना चाहते हैं तो तेजी से बोलना शुरू कर दीजिए। रिपोर्ट में हुए सर्वे में सामने आया है कि अधिकतर लड़कियों को जल्दी बोलने वाले लड़के पसंद आते हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक खेल का आयोजन किया जिममें में 124 युवा व युवतियां थी।
जिसमें 68 लड़कियां और 56 लड़के थें। जिसमें उन्हें तरह तरह के प्रश्न पूछे गए और गेम खिलवाए गए। जिसमें दो लड़कों को एक विषय देकर उस पर बोलने को कहा। इस दौरान ज्यादात्तर लड़कियां ऐसे लड़कों से आकर्षित हुईं जो ज्यादा तेज और आत्मविश्वास के साथ बोल रहे थें। ऐसे लड़के बिना रूके 6.47 अक्षर रेट से बोल रहे थें।
फ्रांस में मोंटपेलियर विश्वविद्यालय के अलेक्जेंड्रे सूयर के नेतृत्व में इस गेम का आयोजन किया गया। महिलाओं को ज्यादा तेज और जोर से बोलने वाले लड़के ज्यादा आकर्षित कर रहे थें। एक तरफ जहां पुरुषों का जोर से बोलना अच्छा नहीं माना जाता वहीं इस रिपोर्ट ने पलट दिया है।


