- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- संघर्षो को पार करती हुई पहली कंटेस्टेंट बिनिता जैन बनी करोड़पति....
Posted by : achhiduniya
01 October 2018
बिनिता जैन असम, गुवाहाटी में एक कोचिंग सेंटर चलाती हैं और वो इस सीज़न की अब तक की सबसे चर्चित प्रतियोगी हैं, क्योंकि सोनी टीवी इस बात का खुलासा कर चुका है कि वो करोड़पति तो बनी ही हैं, वो 7 करोड़ के सवाल पर भी आ चुकी हैं। अब 2 अक्टूबर को सामने आएगा कि क्या वो 7 करोड़ रुपये के सवाल को पार कर पाएंगी ? बिनिता जैन अपने पिता, जेठ, बेटे रोहित और बेटी काव्या के साथ केबीसी खेलने पहुंची। 5.42 सेकेंड में फास्टेस्ट फिंगर पार करने वाली बिनिता ने बताया कि उनकी शादी जल्दी (1991) में होने की वजह से वो पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। फिर उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पढ़ाई पूरी की।
केबीसी के इस सीज़न में 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे चुकीं बिनिता जैन को लगता है कि उनके पति कभी न कभी तो वापस आएंगे। उन्होंने बताया, 'मुझे आज तक नहीं पता कि मेरे पति कहां हैं? साल भर तक उनका इंतज़ार करने के बाद मैं जिंदगी में आगे बढ़ गई। कोचिंग क्लासेस शुरू कर दी। बेटा छठीं और बेटी दूसरी क्लास में थी, जब वो हादसा हुआ था। अमिताभ बच्चन ने भी माना कि बिनिता जैन बहुत बड़ी प्रेरणा स्त्रोत हैं और खुद अमिताभ ने माना कि वो उनसे मिलकर प्रेरित महसूस कर रहे हैं। आजतक उनके पति की कोई खबर उनको नहीं मिल पाई है।
केबीसी खेलने के दौरान बिनिता जैन ने अमिताभ बच्चन को असम की चाय तोहफे में दी। इसी दौरान उन्होंने 'बिग बी' से पूछा कि क्या जया बच्चन उनसे नाराज़ होती हैं? इस पर अमिताभ ने कहा कि वो टीवी पर तो यही कहेंगे कि पत्नी जी कभी नाराज़ नहीं होती। उनके पास सिर्फ दो लाइफलाइन बाकी हैं। कल वो खेल को आगे बढ़ाएंगी और 7 करोड़ तक के सवाल तक पहुंचेंगी।


