- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मीटू के चलते भविष्य मे मैनेजमेंट महिलाओं को नौकरी देने से कतराएगा....शिवसेना विधायक संजय शिरसाट
Posted by : achhiduniya
18 October 2018
औरंगाबाद एक कार्यकम में भाग लेने पहुंचे शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि मुझे मीटू का अर्थ नहीं समझ में आया है। मुझे भी इससे डर लगने लगा है। संजय शिरसाट ने मीटू मुहिम पर बोलते हुए आशंका जताई है कि यह पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए एक हथियार बन गया है और ऐसा ही रहा तो आगे चल कर महिलाओं के लिए नौकरियों का प्रमाण काफी कम हो जाएगा। मैनेजमेंट यह सोच कर ही महिलाओं को नौकरी देने से कतराएगा कि अगर पांच वर्ष बाद महिला ने किसी किस्म का आरोप लगाया तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं का शोषण होता है, लेकिन उन्हें मीटू की जानकारी नहीं होती।
ऐसी मुहिमों से सक्षमीकरण नहीं होगा बल्कि महिलाओं की नौकरियों के अवसर बहुत कम हो जाएंगे। महिलाओं का काम घर संभालना है। कौनसी महिला कौनसा आरोप लगाएगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। साड़ी खरीद कर दी तो क्या विवाहिता भी पति के खिलाफ मीटू का आरोप लगाएगी।

