- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- वीणा सेंद्रे देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन.....
Posted by : achhiduniya
08 October 2018
मुंबई में आयोजित नैशनल लेवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे ने ट्रांसक्वीन का खिताब अपने नाम किया है। वीणा सेंद्रे देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन चुनी गई,उन्होंने तमिलनाडु की नमिता अम्मू को मात देकर यह खिताब जीता है। वह मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। वीणा रायपुर के मंदिर हसौद की रहने वाली हैं। वीणा के अनुसार, स्कूल के दिनों से ही वह कुछ अलग महसूस करने लगी थीं। स्कूल में कोई भी उनका दोस्त नहीं बनना चाहता था। स्कूल में हर कोई उनका मजाक उड़ाता था।
इसलिए परेशान होकर वीणा ने 5वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी,लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की थी। वीणा ने कुछ अलग करने की बात अपनी मां से कही थी। उन्होंने खिताब अपने नाम करने पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

