- Back to Home »
- Job / Education »
- क्लास मे अचानक पढ़ाई के बीच शुरू हो गया पॉर्न वीडियो......
Posted by : achhiduniya
10 October 2018
टोरंटो सन में छपी खबर के अनुसार, क्लास में उस वक्त 500 से अधिक स्टूडेंट्स थे और मनोविज्ञान की पढ़ाई हो रही थी। पढ़ाई की गंभीर चर्चा के बीच प्रोफेसर की गलती से एक पॉर्न विडियो चल गया, जिसके बाद पूरी क्लास हैरान रह गई। कनाडा की एक यूनिवर्सिटी क्लास में उस वक्त सारे स्टूडेंट्स हैरान रह गए जब क्लासरूम में पॉर्न वीडियो चलने लगा। प्रोफेसर स्टीव जॉर्डन ने कहा कि क्लासरूम में यह गैर-इरादतन तरीके से हुआ और उनका उद्देश्य किसी का मनोरंजन करना या किसी का भी ध्यान भटकाना नहीं था। कुछ स्टूडेंट्स का कहना है कि ऐसा लापरवाही में हो गया तो वहीं कुछ स्टूडेंट्स ने माना कि स्टूडेंट्स का ध्यान खींचने के लिए यह एक अच्छा कदम है।
कुछ स्टूडेंट्स पॉर्न क्लिप देखकर संकोच से भर गए तो कुछ दूसरे स्टूडेंट्स हंसते हुए नजर आ रहे थे। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हम इस तरह के निजी मसलों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझते अगर किसी स्टूडेंट को इस वजह से कोई असहज स्थिति नजर आ रही है,तो उन्हें हम यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य विभाग में काउंसलिंग की सलाह देंगे। कुछ स्टूडेंट्स ने स्नैपचैट और दूसरे सोशल मीडिया साइट्स पर भी इस घटना का विडियो शेयर किया है।

