- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- अमिताभ और आमिर की “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान” के साथ गोविंदा की “रंगीला राजा” मे होगी टक्कर....
Posted by : achhiduniya
12 October 2018
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मेगा बजट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ रिलीज होने के लिए तैयार है। वही गोविंदा की फिल्म ‘रंगीला राजा’ जो कि अमिताभ और आमिर स्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती देने को तैयार है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसके बाद से ही छोटे मियां-बड़े मियां बड़े पर्दे पर एक बार फिर नजर आने जा रहे हैं,लेकिन मजे कि बात तो ये है कि दोनों एक साथ नहीं बल्कि आमने-सामने होंगे।
जहां एक ओर कोई भी बड़ा स्टार ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के सामने अपनी फिल्म रिलीज करने से बचता दिखाई दे रहा है।तो वहीं, दूसरी ओर गोविंदा ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती देने को तैयार हैं। गोविंदा की बैक-टू-बैक दो कॉमेडी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
पहली फिल्म ‘फ्राइडे’ जो कि आगामी 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गोविंदा की बहुचर्चित फिल्म ‘रंगीला राजा’ को 8 नवंबर को रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं। गोविंदा की यह फिल्म इसीलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख निर्देशक पहलाज निहलानी ने निर्देशित किया है। फिल्म में गोविंदा एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे।


