- Back to Home »
- National News »
- कच्चा तेल खरीदने के बदले में ईरान को चावल और अन्य वस्तु दे सकता है भारत
Posted by : achhiduniya
11 October 2018
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पाद सिर्फ अमेरिकी डॉलर के बदले ही खरीदा जा सकता हैं। भारत कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। ऐसे में कच्चे तेल के लिए सिर्फ अमेरिकी डॉलर में पेमेंट करना भारत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो रहा है। विदेशी पूंजी भंडार घट रहा है और रुपया कमजोर हो रहा है। इससे देश में महंगाई बढ़ने की खतरा बढ़ गया है। भारत और ईरान मिलकर क्रूड के एवज में भुगतान के नए तरीके पर काम कर रहे हैं।
भारत कच्चा तेल खरीदने के बदले में चावल और अन्य वस्तु ईरान को दे सकता है। साथ ही, भारत वेनेजुएला के साथ भी रुपये में तेल खरीदने की तैयारी कर रहा है। वित्त मंत्रालय ने योजना तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

