- Back to Home »
- Politics »
- गुजरात मे हुई हिंसा व यूपी और बिहारियों के पलायन पर सियासी पार्टियो का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप....
गुजरात मे हुई हिंसा व यूपी और बिहारियों के पलायन पर सियासी पार्टियो का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप....
Posted by : achhiduniya
08 October 2018
बीजेपी और जेडीयू
ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं, कांग्रेस
ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि पुलिस मामले में कार्रवाई
कर रही है। बीजेपी ने कहा है कि गुजरात हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश को खंडित करने में जुटे हैं। गिरिराज ने
कहा कि सब कुछ अल्पेश की सेना कर रही है। उधर, अल्पेश ठाकोर
ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके लोग हिंसा को बढ़ने से रोक रहे हैं और पिछले
1-2 दिन में काफी शांति आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,
'हम नहीं चाहते कि राज्य में विपदा खड़ी हो और हम ऐसी किसी भी हरकत
को बढ़ावा नहीं देंगे।
हार्दिक पटेल ने घटना की निंदा करते हुए मांग की है कि अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। है। गुजरात से जुड़े कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने कहा है कि सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने गुजरात और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने कहा, पीएम के गृह राज्य (गुजरात) में अगर यूपी, बिहार और एमपी के लोगों को मार-मार कर भगाया जा रहा है तो ये याद रखना चाहिए कि एक दिन पीएम को भी वाराणसी जाना है। वाराणसी के लोगों ने उन्हें गले लगाया और पीएम बनाया था।