- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- आज है 90 साल से हंसा रहे कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस का जन्म दिन कैसे और कहा से आया.....?
Posted by : achhiduniya
18 November 2018
वॉल्ट डिज्नी को एक नए
कार्टून कैरेक्टर की तलाश थी। जिसके लिए चित्रकारों ने गाय, बैल, घोड़ा, बिल्ली
और कुत्ते के चित्र बनाए. लेकिन वॉल्ट को उनमें से कोई पसंद नहीं आया। एक दिन
वॉल्ट डिज्नी ने एक चूहे को अपनी मेज की दराज में उछल-कूद करते देखा और उन्हें
अपना नया कार्टून कैरेक्टर मिल गया। वॉल्ट की पत्नी ने इस कार्टून कैरेक्टर को
मिकी माउस नाम दिया। खुद चूहों से डरने वाले वॉल्ट डिज्नी ने
मिकी माउस, को
जन्म दिया था। मिकी माउस के जनक वॉल्ट डिजनी की सबसे मजेदार बात ये
थी कि वो खुद चूहों से डरते थे। इसके बावजूद उन्होंने बच्चों के लिए इस कार्टून
किरदार का निर्माण किया।
बच्चों का प्यारा मिकी माउस लगभग 90 साल
से उन्हें हंसा रहा है। मिकी माउस दुनिया के सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर में से
एक है। जिसे वॉल्ट डिजनी ने 1928 में बनाया था और महज दो साल यानी 1930 में
ये कार्टून कैरेक्टर दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर बन कर उभरा। मिकी
माउस के बनने की कहानी भी उसी की तरह मेजदार है।
आधिकारिक तौर पर मिकी माउस को
पहली बार साल 1928 में
18 नवंबर
को दिखाया गया था। यानी बच्चों के इस प्यारे साथी का जन्मदिन होता है। लाल पैंट, पीले
जूते, सफेद
दस्ताने पहनने वाला यह चूहा हमेशा मुस्कुराता रहता है और अपने साथ ही बच्चों के
चेहरे पर भी मुस्कान ले आता है। दुनिया के पहले बोलने वाले कार्टून किरदार मिकी
माउस के लिए वॉल्ट डिज्नी को साल 1932 में ऑस्कर पुरस्कार भी दिया गया था।
मिकी
माउस कार्टून जब पहली बार सामने आया तो वो ब्लैक एंड व्हाइट था, लेकिन
बाद में इसे 1935 में
काफी रंगीन और खूबसूरत बना दिया गया जिसे देख कर बच्चे तो क्या बड़े भी खुश हो
जाते थे।