Posted by : achhiduniya 19 November 2018


फिल्मी दुनिया की शानदार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में लेक कोमो के खूबसूरत विला में हुई। इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब शादी के 4 दिनों के बाद इससे एक विवाद भी जुड़ता नज़र आ रहा है। दरअसल ये विवाद गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे से बाहर ले जाने को लेकर हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक इटली के एक सिख ऑर्गनाइज़ेशन ने आरोप लगाया है कि दीपिका-रणवीर की शादी के दौरान आनंद कारज की रस्म में सिख धर्म के नियमों का उल्लंघन हुआ है। आनंद कारज, हिंदू विवाह की रस्मों से बिल्‍कुल अलग माना जाता है।
यह रस्म दिन में गुरुद्वारा में ही होती है,लेकिन दीपवीर की शादी में ये रस्म गुरुद्वारा में नहीं हुई।  इटैलियन सिख संस्था का आरोप है कि सही तरीके से आनंद कारज की रस्मों को नहीं किया गया है। इटली की सिख संस्था के प्रेसीडेंट, सुखदेव सिंह कांग का कहना है,अकाल तख्त 'हुकुमनाम' गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा के अलावा किसी और जगह ले जाने पर मनाही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु ग्रंथ साहिब को ब्रेसिया के एक गुरुद्वारे से 150 किलोमीटर दूर लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो लाया गया और फिर वहां आनंद कारज की रस्म को अदा किया गया था।
इस मामले को ज़रूरी कार्रवाई के लिए इटली के सिख संगठन के प्रेज़िडेंट ने अकाल तख्त जत्थेदार के सामने भी उठाया है। दीपवीर की शादी में अमृतसर गोल्डन टेम्पेल के हुजूर रागी भाई नरेंद्र सिंह शादी के लिए इटली गए थे। सुखदेव सिंह ने कहा,मैं इसके लिए अकाल तख्त के जत्थेदार को लेटर ल‍िखने वाला हूं, वो इस पर एक्शन लें। दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी और बाद में 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रीति रिवाज के साथ शादी की रस्मों की निभाया था।
शादी के बाद दोनों सितारे मुंबई लौट आए हैं और दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के घर पर ही रह रही हैं। दोनों सितारे 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन भी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -