Posted by : achhiduniya 29 November 2018

 राजस्थान जयपुर के कार्यालय में सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में सचिन पायलट ने जन घोषणा पत्र को जारी किया। अपने इस घोषणा पत्र को जारी करने से पहले कांग्रेस द्वारा जनता से सोशल मीडिया के जरिए सुझाव भी लिए गए थे। घोषणा पत्र जारी करने के साथ कांग्रेस, बीजेपी द्वारा किए गए कामों और घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाए। पायलट ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, हजारों जवानों पर लाठियां बरसाकर नौकरी देने का वादा करने वाली बीजेपी को शर्म करनी चाहिए, युवाओं को नौकरी देने पर बीजेपी ने हर बार झूठ बोला है।
हमारी सरकार आएगी तो केन्द्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगी अशोक गहलोत ने संबोधन के दौरान कहा कि राहुल गांधी की मंशा के अनुसार हमने जनता से ही उनकी समस्याएं जानी और उसे घोषणा पत्र में शामिल किया।  यह हमारा राहुल मॉडल है। वसुंधरा सरकार ने कांग्रेस की जिन योजनाओं को बंद कर दिया, उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, राजे सरकार ने कॉलेड और यूनिवर्सिटी को बंद करने का काम किया है। अंबेडकर के नाम की यूनिवर्सिटी को बंद करने की गई थी कोशिश। वहीं फ्री दवाई योजना के नाम पर मुझे बदनाम किया गया है। हम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इस मैनिफस्टो को लागू करेंगे। किसानों का कर्ज कांग्रेस माफ करेगी। 
राजस्थान में जो लड़की पैदा होंगी, उनकी पढ़ाई पूरी होने तक का खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी। कृषि उपकरणों को जीएसटी मुक्त करने की पहल की जाएगी। जो नौजवान अपने एडमिशन कार्ड लेकर आएंगे, उनकी परीक्षा के लिए यात्रा को फ्री किया जाएगा। असंगठित मजदूरों और किसानों के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। रोजगार देने की कोशिश की जाएगी, नहीं तो ऋण प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। नौकरी न मिल पाने पर 3,500 तक का दिया जाएगा आर्थिक सहारा। राइट टू हेल्थ का प्रस्ताव लाएंगे। सरकार से मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट 30 दिनों में मिलेंगे। बुजुर्ग किसानों के लिए पेंशन का प्रावधान किया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -