Posted by : achhiduniya 09 November 2018


 भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा में की। पीएम ने कहा कि भाईदूज के त्योहार के दिन मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं। अब तक देश में जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनसे ज्यादा बार मैं अकेला बस्तर आया हूं। जब भी आया हूं खाली हाथ नहीं आया हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें कहती थीं कि नक्सलियों की वजह से यहां का विकास नहीं हो रहा है,लेकिन हमारी सरकार ने सभी मुश्किलों का सामना कर विकास किया। जो अर्बन माओवादी हैं वो शहरों में एसी में रहते हैं और उनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं,लेकिन वहां बैठे-बैठे आदिवासी बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने का काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी अर्बन माओवादियों के पक्ष में खड़ी होती है, नक्सलवाद को मुद्दा बनाकर कांग्रेस वोटों की खेती कर रही है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि बस्तर की हर सीट पर कमल खिलना चाहिए, अगर और कोई आ गया तो बस्तर के सपनों में दाग लगा देंगे। हमें अटल जी के सपनों को पूरा करना है, इसलिए हम बार-बार छत्तीसगढ़ में आए हैं। छत्तीसगढ़ अब 18 साल का हो रहा है, इसलिए हम इसके सपनों को पूरा कर रहे हैं। जब छत्तीसगढ़ बना तो शुरुआत में कांग्रेस की सरकार बनी, इन्होंने शुरू में ही इसके साथ गलत कर दिया,लेकिन कुछ ही समय में लोगों ने समझदारी की और भारतीय जनता पार्टी को चुना। बीजेपी  की सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खून-पसीना बहाया है। पीएम बोले कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तो रमन सिंह सरकार की मदद नहीं करती थी। दिल्ली की सरकार छत्तीसगढ़ के सारे काम को अटकाना चाहती थी। पीएम मोदी बोले कि 2014 के बाद से छत्तीसगढ़ के विकास को डबल इंजन मिला, एक दिल्ली का इंजन और रायपुर का इंजन. हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के 9000 गांवों को सड़कों से रोक दिया, राज्य में नेशनल हाइवे का नया जाल बना दिया गया है। कांग्रेस हमेशा दलित-पीड़ितों को वोटबैंक के रूप में देखती है, कभी इंसान के रूप में नहीं देखती है। 
अटल जी की सरकार ने पहली बार आदिवासियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया था। प्रधानमंत्री बोले कि नक्सलियों ने एक पत्रकार को मार दिया, वो तो सिर्फ यहां अपना काम करने आया था,लेकिन कांग्रेस पार्टी इन नक्सलियों को क्रांतिकारी कहती है, जिन्होंने निर्दोष को मार दिया वो इन्हें क्रांतिकारी लग रहे हैं। जो लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, अधिक मतदान कर उन्हें करारा जवाब दीजिए। बम-बंदूक के रास्ते से समस्याओं के समाधान नहीं होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की वेशभूषा, उनके रहने-सहने का मजाक उड़ाती है।  जब मुझे आदिवासियों ने पगड़ी पहनाई, तो कांग्रेस ने उसका मजाक उड़ाया। तभी से पूर्वोत्तर के आदिवासी कांग्रेस से नाराज हैं, अब कांग्रेस वाले ऐसा कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करते। एक समय पर कांग्रेस ने आदिवासियों को गोलियों से भून दिया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -