Posted by : achhiduniya 13 December 2018

धुंवाधार चुनावी प्रचार के बीच राजनीतिक पार्टी एक दूसरे को नीचा दिखने के साथ ऐसे लोकलुभावने वादे करती है जिसकी जमीनी हकीकत खुली आंखो से मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसी लगती है। अगर एमपी के खजाने की हालत देखने पर तो यही नज़र आता है कि बिना राज्य की आर्थिक स्थिति की जानकारी के ऐसा लोकलु भावन वादा कर दिया गया है। ये वादा पूरा भी किया जा सकता है,लेकिन सिर्फ 10 दिनों में करना तो लगभग नामुमकिन ही नज़र आता है। हालत ये है कि राज्य सरकार ने खजाने पर जारी अपना लोन चुकाने की समय सीमा बदल रही है। सरकार के पिछले तीन महीने विधानसभा चुनावों में बीत गए।
ऐसे में नई सरकार को अक्‍टूबर, नवंबर और दिसंबर में लिए गए लोन की तीन किस्तों को भी चुकाना होगा। वित्‍त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एमपी राज्‍य सरकार पर 1,60,871.9 करोड़ का कर्ज है जो कि इन तीन महीनों की किस्ते मिलाकर 1,87,636.39 करोड़ रुपए हो गया है। जानकारों के मुताबिक, चुनावों के मद्देनज़र शिवराज सरकार ने कई लोक-लुभावन योजनाओं की शुरुआत की जिससे खजाने पर और भी दबाव बढ़ गया। शिवराज सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक संबल योजना के लिए ही करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। दिसंबर के लोन के लिए शिवराज सरकार ने कहा था कि इसका इस्तेमाल पावर डिस्‍कॉम को दुरुस्‍त करने में किया जाएगा। हालांकि विधानसभा में पूर्व वित्‍तमंत्री जयंत मलैया ने खुद बताया कि संबल योजना के तहत जनता का 5146 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ किया गया है। 
जयंत खुद भी दमोह सीट से चुनाव हार गए हैं,लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस ने राज्‍य की आर्थिक हालत को समझे बिना ही लंबे-लंबे चुनावी वादे किए हैं जो ज़मीन पर लागू होने वाले नज़र नहीं आते। विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद 11 दिसंबर को प्रेस से बात करते हुए राहुल ने कहा था कि कांग्रेस राज्य के किसानों की कर्जमाफी की घोषणा 10 दिन के अंदर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि एमपी के किसान लोन के आंकड़ों पर नज़र डालें तो फिलहाल 41 लाख किसानों ने 56,377 करोड़ रुपये लोन लिया है जिसे एक झटके में माफ़ करना नामुमकिन ही है। बता दें कि इनमें से 21 लाख ऐसे किसान हैं जिन्‍होंने 14,300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उनकी अदा करने वाली तारीख भी निकल चुकी है। 
वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य शासन के अधिकारियों ने किसानों की कर्ज माफी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य शासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सहकारिता विभाग के उप सचिव पीएस सर्पराज ने संचालक संस्थागत वित्त संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक को पत्र लिखकर किसानों की ऋण माफी योजना को लागू करने के लिए जानकारी मांगी है। पत्र में लिखा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है। इस घोषणा की पूर्ति के लिए किसानों की ऋण माफी योजना तैयार किया जाना है।
अधिकारियों से कहा गया है कि उनके अधीन कार्यरत बैंकों द्वारा किसानों को वितरित कृषि ऋण अवशेष की जानकारी 30 नवंबर की स्थिति के अनुसार उपलब्ध कराएं। राज्य सरकारों को किसान कर्जमाफी के लिए आरबीआई से लोन लेना अब जद्दोजहद भरा है। बैंक के कड़े दिशा-निर्देशों की वजह से राज्‍य सरकार बहुत ज्‍यादा लोन नहीं ले पाएगी। नए नियमों के मुताबिक बैंक के कड़े दिशा-निर्देशों की वजह से अब राज्‍य सरकार एक हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का लोन नहीं ले पाएगी। एमपी सरकार ने 5 अक्‍टूबर, 12 अक्‍टूबर और 9 नवंबर को क्रमश: 500 करोड़, 600 करोड़ और 800 करोड़ रुपये का लोन पहले ही लिया हुआ है और 4 दिसंबर को भी लोन लिया गया था। सिर्फ जनवरी में इतनी बड़ी रकम का इंतज़ाम कहां से किया जाएगा ये अभी भी सवाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -