- Back to Home »
- Job / Education »
- 2015 से 2018 तक मनरेगा में 19 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार...
Posted by : achhiduniya
27 December 2018
लोकसभा में भाजपा सांसद डॉ.मनोज राजोरिया के एक सवाल के लिखित
जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने सदन को बताया कि मनरेगा के
तहत वर्ष 2015-16 में चार करोड़ 81 लाख 32 हजार परिवारों को रोजगार मिला जबकि
2016-17 में पांच करोड़ 12 लाख 22 हजार परिवारों को रोजगार मिला।
लोकसभा में बताया
कि वर्ष 2015-16 से लेकर 21 दिसंबर 2018 तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा)
के तहत 19 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार मिला। मंत्री
ने बताया कि वर्ष 2017-18 में पांच करोड़ 11 लाख 71 हजार परिवारों
जबकि मौजूदा वर्ष 2018-19 में 21 दिसंबर तक चार
करोड़ 40 लाख 41 हजार परिवारों
को रोजगार मिला है।
रामकृपाल ने सदन को मनरेगा के तहत पिछले तीन वर्षों में
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा खर्च की गई धनराशि की भी जानकारी दी।


