- Back to Home »
- Discussion »
- क्यू बड़ रहे अंतरजातीय विवाह [लव-मैरिज] के किस्से....शादी से पहले लड़की और लड़के की अपेक्षाए [च्वाइस] ......?
क्यू बड़ रहे अंतरजातीय विवाह [लव-मैरिज] के किस्से....शादी से पहले लड़की और लड़के की अपेक्षाए [च्वाइस] ......?
Posted by : achhiduniya
03 December 2018
अक्सर समाज मे रहते हुए सुनाई देता है कि फलाने की लड़की फलाने लड़के के साथ भाग गई या पड़ोस के लड़के ने किसी और जाति की लड़की के साथ शादी कर ली। अब एक नजर डालते है आज कि लड़कियो की च्वाइस पर कि उन्हे किस किस्म के लड़के पसंद होते है। 1. लड़का स्मार्ट चाहिए। 2. सरकारी नौकरी वाला चाहिए। (और वो 10 वी पास ही क्यो हो) 3. खुद का बंगला होना चाहिए। (चाहे खुद भाडे के घर मे उमर निकाली हो) 4. नौकरी पर रहा तो तनखा जादा होनी चाहिए। (उनके पिता की पगार भली 5,000 से 10,000 रु. होगी)5.खुद की कार होनी चाहिए वो भी आँडी, बी.एम. डब्ल्यू इ. जैसी ( भली उसके पिता की उमर सायकल या पयदल घूमने मे गयी हो उसको लेकिन कार चाहिए हो)
6. घर मे खाना, कपड़े और बर्तन धोने वाली बाई होनी चाहिए। (फिर
दिन भर क्या काम करेंगी? सिर्फ आराम) 7. लड़के को कोई आदत ना हो ( ये
सही है।) 8. लड़का अकेला होना चाहिए। (शादी होनेपर अलग रहे । सास-ससुर नही होतो
बहोत अच्छा.)
अब जाने लड़के की च्वाइस:- 1. लडकी सुंदर दिखती नही फिर भी
चलेंगी पर मन मिलनसार होना चाहिए। 2. लिखना पढ़ना आना चाहिए बस इतना। 3. सब गुन
संपन्न और समझदार होनी चाहिए। 4. माता पिता को समझने वाली हो। 5. नौकरी करें ये
अपेक्षा नही। 6. दहेज नही दिया तो भी चलेगा। 7. वो बोलेगी छोटे शहर से बड़े शहर चलो
तो भी चलेगा। 8. लड़की वाले गरिब हो तो भी चलेगा। 9. खाना बनाना नही आता फिर भी
चलेगा। सिखाया जा सकता है।
लड़कों की इतनी अपेक्षा नही होने के बाद भी लड़की और उनके
माता-पिता की अपेक्षा दिन ब दिन बढ़ते जा रही है। इधर लडकी की उमर ये अपेक्षा की
वजह से बढती जा रही है । लेकिन माता-पिता की अपेक्षा की वजह से लडकी को लड़का पसंद
होने पर भी रिश्ता जुड़ता नही है। फिर क्या आखिर लड़की पछताकर आंतरजातीय विवाह, लव मॅरेज कर
लेती है। फिर लड़की के माता-पिता ये कहते है की लड़की को लड़का पसंद था ये वजह से
किया बोल के फ़्री हो जाते है। फिर लड़की के माता-पिता से पुछो तो लड़का क्या करता है
तो बताते है पुना/मुंबई मे सर्विस करता है,लेकिन वो वहां
पर हमाली ही क्यो न करता हो। कोई आदत नही बोलकर वो दिन भर दारू पिकर गली गली के
धक्के खाता हो। आखिर लडकी ने पसंद किया था।
जब समाज का लड़का था तो इतनी अपेक्षा
क्यो और पराये से अपेक्षा क्यो ? नही सही मे
दुनिया कितनी बदल गई है ? अब सिर्फ पढ़कर नही चलेगा। अब खुद को और समाज को बदलने की जरुरत है। ज्यादा अपेक्षा
मत रखो। व्यापार या मध्यम परिवार प्रायवेट नौकरी करने वाले अच्छे लड़के को लड़की
दें। सभी को अच्छी नौकरी मिलेंगी ऐसा नही है। अपने ही घर मे काम करने की शर्म आती
है तो कार, बंगला किस लिए चाहिए। ज्यादा अपेक्षा ना
रखें और अच्छे परिवारों से जुड़े।



