- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- पायलट प्रॉजेक्ट के तहत वेस्ट प्लास्टिक से बनी सड़क....
Posted by : achhiduniya
20 December 2018
देश के लिए वेस्ट प्लास्टिक एक बहुत बड़ी समस्या बनी
हुई है। अब वेस्ट प्लास्टिक को ठिकाने लगाने की टेंशन भी खत्म हो जाएगी। वेस्ट प्लास्टिक के इस्तेमाल से सेक्टर 51 में गेट नंबर दो पर जिले की पहली सड़क बनी।
निर्माण में लगने वाले बिटुमन के 8 प्रतिशत
हिस्से में वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया। दावा किया जा रहा है कि वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल करके बनी यह सड़क पहले से अधिक मजबूत होगी और अधिक
समय तक चलेगी।
इससे इस काम की शुरुआत निगम कमिश्नर यशपाल यादव की देख रेख में हुई।
यादव ने बताया कि वेस्ट प्लास्टिक का निस्तारण एक बहुत
बड़ी चुनौती है। ऐसे में बिटुमन सड़क के निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल से
बन रही सड़क मजबूत बनेंगी। लंबे समय तक यह चलेंगी। इस परियोजना से लोगों को रोजगार
भी मिलेगा। इसको लेकर नगर निगम वेस्ट प्लास्टिक खरीदेगा। इसके लिए कलेक्शन सेंटर
बनाए जाएंगे, जहां कोई भी व्यक्ति वेस्ट प्लास्टिक बेच
सकेगा।
कमिश्नर ने कहा कि वेस्ट प्लास्टिक के इस्तेमाल से बंगलुरू समेत कई शहरों
में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पायलट प्रॉजेक्ट के तहत बुधवार को सेक्टर 51 में गेट नंबर दो पर जिले की पहली सड़क बनी। करीब 100 मीटर का निर्माण किया गया। इस मौके पर चीफ
इंजीनियर एनडी वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता रमेश शर्मा, प्लास्टिक वेस्ट परियोजना के विशेषज्ञ इन्द्रपाल
बिश्नोई, स्वच्छता सलाहकार नरेश पंकज आदि मौजूद थे।


