Posted by : achhiduniya 16 December 2018


 सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल विवाद पर याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर जवाबी हमला तेज कर दिया है,यही नहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुनिया में भारत की साख खराब करने के लिए साजिश रची और फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे का विरोध किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए देब ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया कि केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए सरकार जवाबदेह और कल्याणकारी सरकार है। बिप्लब देब ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा गिराने के लिए षड्यंत्र किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 10 साल तक कांग्रेस की स्थिर सरकार थी। राफेल समझौते को अंतिम रूप देने में वे नाकाम क्यों रहे? वे हमारे सैनिकों का मनोबल घटाने का प्रयास क्यों कर रहे हैं? यह सब करने के लिए उन्हें किसने भड़काया है? देब ने कहा कि आधारहीन सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के कानून मंत्री रतनलाल नाथ ने कहा, हमें लगता है कि यह विदेशी साजिश है। राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदारी में देरी करने के लिए यह बड़ी साजिश है। इसने भारतीयों की सुरक्षा पर सवाल पैदा किया है। कथित साजिश में कौन सा देश शामिल है, यह पूछे जाने पर नाथ ने कहा, मुझे नहीं पता कौन सा देश शामिल है,लेकिन विदेशी ताकतों की संलिप्तता है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -