Posted by : achhiduniya 27 January 2019


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले मन की बात कार्यक्रम के 52वें एपिसोड की शुरुआत सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामी को श्रद्धांजलि के साथ की। पीएम ने कहा, हमारे देश में महत्वपूर्ण संस्था है, जो गणतंत्र से भी पुरानी है। 25 जनवरी को मतदाता दिवस था। चुनाव आयोग बेहद पुरानी संस्था है। चुनाव आयोग जिस मेहनत से चुनाव कराता है, वह काबिले तारीफ है। एक मतदाता के लिए भी चुनाव आयोग वोटिंग की व्यवस्था करता है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग की सराहना करते हैं। इस साल लोकसभा चुनाव होंगे। यह पहला मौका होगा, जब 21वीं सदी में जन्में युवा देश के योगदान में भागीदारी करेंगे। मैं युवा पीढ़ी से आग्रह करता हूं कि वे मतदाता के रूप में स्वयं को रजिस्टर कराएं। 
मतदान करना मेरा कर्तव्य है, यह भाव होना चाहिए। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, लालकिले के भीतर म्यूजियम बनाने का अवसर मिला। इस परिसर को क्रांति मंदिर के रूप में देश को समर्पित किया गया है। नेताजी के परिवार के लोगों ने नेताजी द्वारा पहनी गई टोपी में मुझे भेंट की, उस टोपी को मैंने सग्राहालय में रखवा दिया, ताकि युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा ले। सुभाष बाबू के दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो जैसे नारों ने देश में जोश भरा। नेता जी ने आजाद हिंद रेडियो की भी शुरुआत की थी। आजाद हिंद रेडियो के कार्यक्रम आम लोगों में काफी पॉप्युलर थे। मोदी ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि जो खेले, वह खिले। जनवरी में पुणे में 6 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार खेलो इंडिया में हर राज्य ने अपने स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया। पुणे के एक कॉम्पलैक्स में वॉचमैन का काम करने वाले और पार्किंग शेड में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे आकाश गोरखा ने मुक्केबाजी में सिल्वर मेडल जीता है।
न्यू इंडिया के निर्माण में सिर्फ बड़े शहरों का योगदान नहीं है। इस बार छोटे शहरों और गांवों से भी न्यू इंडिया को बढ़ा योगदान मिला है। बड़ी संख्या में जिलों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है। पीएम ने संत रविदास का भी जिक्र अपने कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास बड़ी-बड़ी बात छोटे-छोटे दोहे में कह देते थे। उनकी जयंती 19 फरवरी को है। संत रविदास कहते हैं, यदि भगवान इंसान में होते हैं तो उन्हें जाति में बांटना ठीक नहीं है। उन्होंने ही कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -