Posted by : achhiduniya 07 January 2019


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कई दिनों से राफेल मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है कि राफेल को भी बोफोर्स बनाया जा सकता है। इस मुद्दे पर कमान संभाले हुए राहुल गांधी कई प्रेस कांफ्रेंस कर चुके हैं और सीधे-सीधे नरेन्द्र मोदी को भी ललकार रहे हैं। 15 मिनट के डिबेट में पीएम मोदी को राफेल पर एक्सपोज करने की बात कर रहे हैं,लेकिन इसी बीच पिछले दिनों राफेल मुद्दे पर हो रहे चर्चा के दौरान एक बार फिर आंख मारते हुए नजर आये और इसके साथ ही उनकी इस मुद्दे को लेकर गंभीरता भी शक के दायरे में आ गई।  
तीन राज्यों में चुनावी जीत के बाद कॉंग्रेस राहुल गांधी पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने। उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ और राहुल के नेतृत्व क्षमता का बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी लोहा माना। हर चुनाव को नरेन्द्र मोदी बनाम राहुल गांधी बनाने वाली भाजपा भी अब पहले से सतर्क हो गई है। क्योंकि कांग्रेस के तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद जिस तेज गति से किसानों का लोन माफ करने की पहल की उससे उनकी छवि किसान हितैषी नेता की बनी है। इन तमाम हालिया उपलब्धियों के बीच राहुल गांधी का व्यक्तित्व लोगों को अभी भी समझ में नहीं आ रहा है। क्योंकि जिस तरह से हाल के दिनों में उन्होंने संसद में डिबेट किया है उससे उनकी गंभीर छवि पर सवाल उठ रहे हैं। पहले नरेन्द्र मोदी को भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए गले मिले और उसके बाद तुरंत आंख मारकर मुद्दे की गंभीरता के साथ क्रूर मजाक कर गए। 
सबसे बड़ा सवाल है कि क्या उनकी गंभीरता दिखावटी है। राहुल गांधी तमाम कदम उठाने के बाद राजनीतिक नादानी करते हुए नजर क्यों आ जाते हैं। तमाम मुद्दों पर माहौल बनाने के बाद उसकी गंभीरता के साथ मजाक करते हुए नजर क्यों आते हैं। ऐसे भी इन दिनों राफेल मुद्दे पर तथ्यों की कमी के कारण राहुल गांधी की आलोचना पर शक किया जा रहा है,लेकिन इसके बावजूद वो आंख मारकर राजनीतिक नौटंकी का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। गंभीर मुद्दों को उठाने के बाद उनसे राजनीतिक गंभीरता की उम्मीद की जा रही है लेकिन आंख की कलाबाजियों के कारण उनका प्रयास केवल हंगामा खड़ा करने वाला दिख रहा है, जिसका एकमात्र मकसद वोट बटोरना हो सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -