- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- मोदी सरकार की तैयारी 2 हजार की जगह 4 हजार रुपये आएंगे किसानों के खाते में...
Posted by : achhiduniya
14 February 2019
संसद मे अंतरिम बजट के दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इस योजना से लगभग 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये नहीं
बल्कि 4000 रुपये आएंगे। मोदी सरकार ने किसानों को पैसे देने के प्लान में बदलाव
किया है। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान
योजना के तहत पात्र किसानों को दो किस्तों का भुगतान करने की तैयारी कर रही है।
इससे किसानों के खाते में सीधे 4,000 रुपये आएगा।
इस स्कीम का फायदा 2 हेक्टेयर ज़मीन रखने वाले किसान उठा सकते है। सरकार का कहना
है कि इस स्कीम के दायरे में 12 करोड़ किसान आएंगे।


