- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- 2019 बजट,छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये का नकद समर्थन.....
Posted by : achhiduniya
01 February 2019
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार के अंतरिम बजट प्रस्तावों में किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को लुभाने के लिये कई बड़ी घोषणायें की हैं। जिसमे छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये का नकद समर्थन, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये मैगा पेंशन योजना और नौकरी पेशा तबके के लिये पांच लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर मुक्त कर दिया गया है।
इन तीन क्षेत्रों के लिए बजट में कुल मिला कर करीब सवा लाख करोड़
रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे कुल मिला करीब 25 करोड़ लोगों को फायदा
होगा। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में शुक्रवार को 2019- 20 का अंतरिम बजट
पेश करते हुये कई लोक लुभावन घोषणायें की हैं। 2 हेक्टेयर तक के जमीन वाले किसानों
को सालाना 6 हजार रुपये देगी मोदी सरकार।
पीयूष गोयल ने प्रधान मंत्री किसान
सम्मान निधि नाम से एक नयी योजना के तहत छोटे किसानों को तीन किस्तों में सालाना 6,000 करोड़ रुपये की नकद सहायता देने का एलान
किया। इस योजना से सरकारी खजाने पर सालाना 75,000 करोड़
रुपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा। यह सहायता दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों को
उपलब्ध होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना से 12 करोड़ किसान लाभान्वित
होंगे।


