Posted by : achhiduniya 02 February 2019


आईपीएस ऋषि कुमार शुक्ला को पिछले दिनों ही पुलिस महानिदेशक के पद से पुलिस हाउसिंग बोर्ड में स्थानांतरित किया गया था। पुलिस मुख्यालय में बतौर जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) तैनात रहे प्रदीप भाटिया बताते हैं, ऋषि कुमार शुक्ला का हमेशा पुलिसिंग पर जोर रहा है और यही कारण है कि उन्हें सख्त पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचाना जाता है। वहीं दूसरी ओर वह एक नर्म दिल इंसान भी हैं। जब भी कोई पुलिस कर्मचारी या अधिकारी उनके पास अपनी समस्या लेकर जाता है तो वह पूरी तरह उसे न केवल सुनते हैं बल्कि उसका समाधान भी करते हैं। 
ऋषि कुमार शुक्ला ने अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत रायपुर से की थी। बीते 33 सालों की पुलिस सेवा के दौरान शुक्ला ने विभिन्न जिम्मेदारियां भी संभालीं। ग्वालियर में 23 अगस्त 1960 को जन्मे ऋषि कुमार ने बी. कॉम तक की शिक्षा अर्जित की। वर्ष 1983 में उनका आईपीएस में चयन हो गया। इसके बाद शुक्ला रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक रहे। पुलिस अधीक्षक के तौर पर सबसे पहले वह दमोह में 1986 में पहुंचे। इसके बाद वर्ष 1992 से 1996 तक भारत सरकार की सेवा में तैनात रहे। 
ऋषि कुमार शुक्ला वर्ष 1996 में मध्य प्रदेश लौटे तो उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) के तौर पर पदस्थ किया गया। इसके अलावा शुक्ला अपने सेवाकाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल, नार्कोटिक्स, होमगार्ड), पुलिस हाउसिंग के चेयरमैन भी रहे। शुक्ला 30 जून 2016 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किए गए और इस पद पर वह 30 जनवरी 2019 तक रहे। उसके बाद शुक्ला को पुलिस हाउसिंग का चेयरमैन बनाया गया। शुक्ला ने अपने सेवाकाल के दौरान 1995 में यूएसए में क्राइसिस मैनेजमेंट का प्रशिक्षण हासिल किया। 
इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2005 में अमेरिका में हॉस्टेज निगोशिएशन और हैदराबाद-इंग्लैंड में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली हाई पावर्ड कमिटी ने आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। 1983 बैच के आईपीएस ऑफिसर शुक्ला मध्य प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। अभी वह मध्य प्रदेश पुलिस हाउजिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन थे। 10 जनवरी को आलोक वर्मा को डायरेक्टर पद से हटाने के बाद केंद्र सरकार ने एम. नागेश्वर राव को अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया था। तभी से सीबीआई डायरेक्टर का पद खाली था। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति में देरी पर नाखुशी जाहिर की थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -