- Back to Home »
- Politics »
- राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के गढ़ मे सेंध लगाने के मूड मे अमित शाह....
Posted by : achhiduniya
09 February 2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले जिले के तीन
निर्वाचन क्षेत्रों पुणे, बारामती और शिरूर के लिए एक समीक्षा बैठक
में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में यदि हमारा गठबंधन 45 सीट से कम पर
जीत हासिल करता है तो इसे जीत नहीं माना जाएगा। शाह ने महाराष्ट्र में 48 में 45
सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि
इनमें से एक सीट बारामती होनी चाहिए।
बारामती
राकांपा सुप्रीमो शरद पवार का गढ़ है। इस सीट से अभी उनकी बेटी सुप्रिया सुले
सांसद हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं चाहता हूं
कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य से मुझे 45 सीटें जीत कर
दें और उसे हासिल करने के लिए हमें बारामती सीट जीतनी होगी। यदि हम बारामती जीतते
हैं तो 45 की संख्या हासिल हो सकती है।

