- Back to Home »
- Politics »
- मैं अभी नई हूं,आप सब सीनियर हैं,सीख रही हूं,आज आप लोगों को सुनूंगी…कांग्रेस नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी
मैं अभी नई हूं,आप सब सीनियर हैं,सीख रही हूं,आज आप लोगों को सुनूंगी…कांग्रेस नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी
Posted by : achhiduniya
09 February 2019
महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्हें
उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की नव नियुक्त महासचिव
प्रियंका गांधी राज्य में चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता
दिल्ली में एक बैठक कर रहे हैं और वे लोग प्रियंका गांधी से महाराष्ट्र में कुछ
रैलियों में आने के लिए कहेंगे। पिछले दिनों कांग्रेस महासचिवों की बैठक में भी
प्रियंका गांधी के देशभर में प्रचार करने की मांग उठी थी।
हालांकि इस बारे में
प्रियंका और राहुल को तय करना है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का जो भी
आदेश होगा वह मानूंगी। मैं सिर्फ 2019 के लिए नहीं लंबे वक्त के लिए हूं।
जिम्मेदारी पूरी करने की पूरी कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं अभी नई हूं,आप सब सीनियर हैं,सीख रही हूं। आज आप लोगों को
सुनूंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिवों की बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा
कि यूपी में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।
वह उत्तर
प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों की कमान अपने हाथों में रखेंगी। जबकि
बाकी सीटों की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधों पर होगी।


