- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सर्दी, खाँसी न मलेरिआ हुआ…ये गया यारों इसको रॉफेलेरिआ हुआ...पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज़
सर्दी, खाँसी न मलेरिआ हुआ…ये गया यारों इसको रॉफेलेरिआ हुआ...पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज़
Posted by : achhiduniya
09 February 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई
नेता राफेल डील के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। अंग्रेजी
अखबार 'द हिंदू' में
प्रकाशित खबर में दावा किया गया कि भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल सौदे के दौरान
रक्षा मंत्रालय के समानांतर पीएमओ भी बातचीत कर रहा था। अखबार ने तत्कालीन रक्षा
सचिव मोहन कुमार के एक नोटिंग के हवाले से यह दावा किया। रक्षा सचिव ने तत्कालीन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को अपनी चिंता जाहिर की थी। अब सरकार का कहना है कि
अखबार ने रक्षा सचिव का नोट तो छापा, लेकिन उसके नीचे लिखे
पर्रिकर के उस जवाब को नहीं छापा, जिसमें उन्होंने साफ किया
था कि सबकुछ ठीक है।
इसी बीच मध्य के पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट के जरिए राहुल समेत विपक्ष के उन तमाम
नेताओं पर निशाना साधा है, जो कि राफेल डील के मुद्दे पर लगातार मोदी
सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। एक ट्वीट के जरिए शिवराज ने इशारों में विपक्ष पर
निशाना साधते हुए लिखा है,सर्दी, खांसी न
मलेरिया हुआ, ये गया यारों इसको रॉफेलेरिआ हुआ! शिवराज के इस ट्वीट को राहुल गांधी और अन्य
विपक्षी नेताओं के उन बयानों से जोड़ा जा रहा है, जो कि
उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने के लिए दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान से
पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक ट्वीट के जरिए राहुल गांधी पर कटाक्ष
किया था।
ShivrajSingh Chouhan
✔
@ChouhanShivraj
सर्दी, खाँसी न मलेरिआ हुआ,
ये गया यारों इसको रॉफेलेरिआ हुआ!

