- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सपा नेता मुलायम सिंह यादव के नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनने के पीछे का राज खोला अमर सिंह ने
सपा नेता मुलायम सिंह यादव के नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनने के पीछे का राज खोला अमर सिंह ने
Posted by : achhiduniya
14 February 2019
सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है और वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि हमारी कामना है कि जितने सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब एक बार फिर लौटकर आएं। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर खुशी जताई। यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके कामकाज के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया है।
सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
मोदी को हमारी बधाई है और हमारी कामना है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें। यादव ने
ये बातें एक से ज्यादा बार कहीं और इस दौरान सदन में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी के धुर विरोधी दल सपा के संरक्षक
की यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए। मुलायम सिंह के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए
कभी उनके बेहद करीबी रहे और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा, ये भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश है ताकि मुलायम
और मायावती के संरक्षण में चंद्रकला और रमा रमण ने नोएडा में जो लूट मचाई, उनको बचाया जा सके और मोदी जी को कम से कम न्यूट्राइज
किया जा सके।

