- Back to Home »
- Politics »
- केंद्र मे सरकार बनते ही गब्बर सिंह टैक्स (GST) हटाकर साधारण टैक्स लागू करेंगे…..कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
केंद्र मे सरकार बनते ही गब्बर सिंह टैक्स (GST) हटाकर साधारण टैक्स लागू करेंगे…..कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
14 February 2019
लोकसभा चुनावो के दौरे पर गुजरात
के वलसाड में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं
पर राहुल ने आयोजित रैली में कहा कि उनकी सरकार आई तो वह गब्बर सिंह टैक्स
(जीएसटी) हटा देंगे। इसकी जगह देश में एक साधारण टैक्स लगाया जाएगा। इसके अलावा
राहुल ने बीजेपी की भारत माला परियोजना पर कहा कि यह योजना भारत मारा योजना है। रैली
में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी में जय शाह और अमित शाह ने
सात सौ करोड़ रुपये के काले धन को सफेद किया। ऐसा जीएसटी लाएं हैं कि आज तक छोटे
व्यापारियों को समझ नहीं आया। केंद्र में उनकी सरकार आने पर वह एक साधारण टैक्स
लागू करेंगे। जो इतना साधारण होगा कि छोटे से छोटा व्यापारी उसे समझ लेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन
की बात सुनाते हैं। बीजेपी अपने मन की बात सुनाती है,लेकिन जनता की बात नहीं सुनती है। केंद्र में उनकी
सरकार आने पर वह अपने मन की बात नहीं सुनाएंगे बल्कि हर एक जनता के मन की बात सुनी जाएगी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के
एक और परियोजना पर उंगलि उठाई। राहुल ने कहा कि भारत माला परियोजना के नाम पर
किसानों और आदिवासियों का शोषण हो रहा है। सरकार की भारत माला प्रॉजेक्ट नहीं, बल्कि यह भारत मारा प्रॉजेक्ट है। केंद्र सरकार
किसानों और आदिवासियों को कुचलने का काम कर रही है।

