- Back to Home »
- National News »
- 500 और 1,000 रूपये के नोट की तरह संविधान को खत्म करना मोदी का लक्ष्य.....कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी
500 और 1,000 रूपये के नोट की तरह संविधान को खत्म करना मोदी का लक्ष्य.....कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
18 March 2019
उत्तर कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि मोदी ने लोगों से उन्हें चौकीदार बनाने को कहा था ना कि प्रधानमंत्री लेकिन अब सारे देश को चौकीदार बनाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा, उन्होंने किसकी चौकीदारी की है। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की मदद की है। बीजेपी और सरकार ने लगातार इन आरोपों को खारिज किया है। मोदी ने अपने समर्थकों को ‘मैं भी चौकीदार’ संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं।
राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी का लक्ष्य संविधान को खत्म करना है
जैसा उन्होंने 500 रूपये और 1,000 रूपये के नोट को बंद कर डाला था। राहुल गांधी ने
प्रधानमंत्री के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का उपहास उड़ाते हुए सोमवार को कहा कि
पकड़े जाने पर अब नरेंद्र मोदी समूचे देश को चौकीदार बना रहे हैं। राफेल लड़ाकू
विमान सौदे में पक्षपात और अनियमितता का दावा करते हुए मोदी पर लगातार ‘चौकीदार चोर है’ के जरिए
कटाक्ष करने वाले राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वह समूचे देश
को चौकीदार बनाएंगे। राहुल ने कहा कि मोदी ने लोगों से उन्हें चौकीदार बनाने को
कहा था ना कि प्रधानमंत्री लेकिन अब सारे देश को चौकीदार बनाया जा रहा है। पीएम
मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की मदद की है।

