- Back to Home »
- Politics »
- 75 पार चुनाव लड़ने मे रोक नही...किन्तु पार्टी या सरकार में कोई पद नहीं.... बीजेपी की नई चुनावी रणनीति
75 पार चुनाव लड़ने मे रोक नही...किन्तु पार्टी या सरकार में कोई पद नहीं.... बीजेपी की नई चुनावी रणनीति
Posted by : achhiduniya
09 March 2019
बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी ने अपनी चुनावी
रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक के दौरान पिछले तीन महीने चले पार्टी के तमाम
कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बीजेपी की बैठक में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव
में हार के बाद अब तक के बदले माहौल को लेकर भी चर्चा हुई। बीजेपी राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से
लड़ाई पर प्रचार मे फ़ोकस करेगी। मोदी सरकार की ग़रीब कल्याण योजनाओं का जिक्र भी
होगा। तीन घंटे चली बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, जेपी नाड्डा, थावरचंद गहलोत, राम लाल, शिवराज सिंह
चौहान मौजूद रहे।
बैठक में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले उम्मीदवार तय करने
के पैमानों पर चर्चा की गई। बैठक में इस
तय किया गया कि सांसदों को उनके पिछले पांच साल के प्रदर्शन के हिसाब से दोबारा
टिकट देने या न देने पर निर्णय होगा। 75 पार अन्य नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक
नहीं है, लेकिन उन्हें पार्टी या सरकार में कोई पद
नहीं दिया जाएगा। इस बार कई सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने की संभावना
है।
इसके लिए सांसदों का प्रदर्शन, नमो ऐप पर
सर्वे रिपोर्ट और संगठन के फ़ीडबैक के आधार पर
फैसला होगा। कई नए व युवा चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। इस बार खासकर समाज
के प्रतिष्ठित लोगों को बीजेपी में लाकर टिकट दिया जा सकता है। इनमें सेना, समाजसेवा, डॉक्टर, इंजीनियर, क्रिकेटर
इत्यादि शामिल हैं।


