- Back to Home »
- Discussion »
- AIMIM अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी करोड़ो की संपत्ति के साथ पिस्टल और राइफल के मालिक,लेकिन खुद की कार नहीं है....चुनावी हलफनामे में किया खुलासा
AIMIM अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी करोड़ो की संपत्ति के साथ पिस्टल और राइफल के मालिक,लेकिन खुद की कार नहीं है....चुनावी हलफनामे में किया खुलासा
Posted by : achhiduniya
19 March 2019
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई और इसके दो घंटे बाद ही हैदराबाद के सांसद ने निर्वाचन अधिकारी और हैदराबाद के जिला अधिकारी के मनिका राज के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के लिए अपना पर्चा भरा है। ओवैसी के घोषणा पत्र के अनुसार उनके पास 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
ओवैसी
द्वारा सोमवार को दायर हलफनामे के अनुसार, उनके पास 12 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति और एक करोड़ 67 लाख रुपये मूल्य की चल संपत्ति है। इसके अलावा
उन पर नौ करोड़ 30 लाख रुपये की देनदारी भी है। उनके पास दो
लाख रुपये की नकद राशि है। वर्ष 2017-18 के दौरान
उनकी आय 10,01,080 रुपये थी। वर्ष 2016-17 में उनकी आय 13,33,250 थी। उनके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज
हैं,लेकिन एक भी मामले में उन्हें दोषी नहीं
ठहराया गया है। ओवैसी लोकसभा में लगातार चौथी बार निर्वाचित होने के लिए चुनाव
मैदान में उतरे हैं। वे हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
यह संसदीय सीट लगभग
तीन दशकों से एमआईएम का गढ़ है। उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी भी इस संसदीय
सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वह यहां से लगातार छह बार (1984-2004) निर्वाचित हुए थे। नामांकन के वक्त दाखिल
किए गए हलफनामे में ओवैसी ने बताया कि उनके पास खुद की कार नहीं है। हालांकि, उनके पास एनपी
बोर .22 पिस्टल और एक राइफल है, जिनकी कीमत एक-एक लाख रुपये बताई गई है।


