- Back to Home »
- Discussion »
- केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और वरुण गांधी की लोकसभा चुनावी सीट पर पेंच बरकरार....
Posted by : achhiduniya
12 March 2019
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पार्टी नेतृत्व
को बताया है कि वो हरियाणा की करनाल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। फिलहाल करनाल
से बीजेपी के ही अश्वनी कुमार सांसद हैं लेकिन वो पिछले कई दिनो से अस्वस्थ चल रहे
हैं। मेनका गांधी ने बीजेपी नेतृत्व को ये भी सलाह दी है कि पीलीभीत से उनके बेटे
वरुण गांधी को चुनाव लड़ाया जाए। वरुण गांधी फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर से सांसद
है और 2009 में वो पीलीभीत से ही पहली बार सांसद बने थे। हालांकि मेनका गांधी की
करनाल सीट से दावेदारी को लेकर हरियाणा बीजेपी में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
प्रदेश के कुछ नेताओं ने कहा है कि मेनका गांधी को हरियाणा की ही कुरूक्षेत्र सीट
से लड़ाया जाए जिसके लिए फिलहाल मेनका गांधी तैयार नहीं है। मेनका गांधी और वरुण
गांधी की दावेदारी पर अंतिम फ़ैसला पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे। केंद्रीय मंत्री
मेनका गांधी अपनी परम्परागत पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।

