- Back to Home »
- Discussion »
- मिशन शक्ति की सफलता के भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरा मायावती-ममता ने...
Posted by : achhiduniya
27 March 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का रेडियो, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किए जाने के कुछ
ही मिनट बाद बसपा सुप्रीमो का ट्वीट आया। मोदी ने कहा,मिशन
शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ए-सैट से तीन मिनट में एक लाइव
सैटेलाइट को मार गिराया गया। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा,
भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराये
जाने का सफल परीक्षण करके देश का सर ऊंचा करने के लिए अनेकों बधाई,लेकिन इसकी आड़ में पीएम श्री मोदी द्वारा चुनावी लाभ के लिये राजनीति करना
अति-निन्दनीय है।
मा. चुनाव आयोग को इसका सख्त संज्ञान अवश्य लेना चाहिए। वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रोग्राम की तारीफ की है और कहा है कि इंडिया मिशन प्रोग्राम कई सालों से एक वर्ल्ड क्लास प्रोग्राम रहा है। हमें अपने वैज्ञानिकों, DRDO इंडिया और दूसरे रिसर्च और स्पेस संगठन पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि,रिसर्च, स्पेस मैनेजमेंट और विकास हमेशा से ही चलता आ रहा है,लेकिन इस बार भी इन सब चीजों का श्रेय मोदी जी लेकर चले गए। ये श्रेय उन लोगों को देना चाहिए जो असल में इसके हकदार हैं और वो हैं हमारे वैज्ञानिक और शोधकर्ता।
ममता ने मोदी पर हमला करते हुए आगे कहा कि आज का ये एलान एक और ड्रामा था और पब्लिसिटी थी जहां मोदी चुनाव के समय एक बार फिर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते थे और वो उसमें कामयाब रहे। ये मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। सरकार का समय अब बीत चुका है जहां अब वो मिशन का एलान कर रही है। ये ठीक ऐसा है जहां बीजेपी अपनी डूबती हुई नैया को बचाना चाहती है। हम इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं।