Posted by : achhiduniya 22 March 2019


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज में कांग्रेस के प्रभारी सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मैंने जो अखबारों में पढ़ा है उससे ज्यादा जानना चाहता हूं, क्या हमने वाकई 300 आतंकियों को मार गिराया है। सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले के जिक्र पर कहा कि ऐसा मानना बहुत सरल है कि किसी देश से कुछ लोग यहां आकर हमला करें और इसके बाद उस देश के प्रत्‍येक नागरिक को इसका दोषी मान लिया जाए। उन्‍होंने मुंबई हमले का भी जिक्र करते हुए कहा, मुझे पुलवामा हमले के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ऐसा हमेशा होता है। मुंबई के ताज होटल और ओबेरॉय होटल में आतंकी हमला हुआ था। 
हमें तब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने लड़ाकू विमान वहां भेजने चाहिए थे,लेकिन मेरे हिसाब से यह सही तरीका नहीं है।  2008 के मुंबई आतंकी हमले पर उन्‍होंने कहा कि 8 लोग यहां उन्‍होंने पाकिस्‍तान से वार्ता करने की मांग की है। उनका कहना है, मैं गांधीवादी हूं। मैं अधिक क्षमा देने और सम्‍मान में यकीन करता हूं। मैं निजी तौर पर अधिक वार्ता में यकीन करता हूं। मेरा मानना है कि हमें सभी के साथ वार्ता करनी चाहिए। सिर्फ पाकिस्‍तान ही क्‍यों? हम पूरी दुनिया के साथ वार्ता कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में इस एयरस्‍ट्राइक को लेकर दूसरा ही पक्ष है। भारत के लोगों को भारतीय वायुसेना की ओर से की गई इस कार्रवाई के तथ्‍य जानने का अधिकार है। सैम पित्रोदा ने कहा है, मैं इस बारे में कुछ अधिक जानना चाहता हूं क्‍योंकि मैंने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स समेत अन्‍य अखबारों में कुछ रिपोर्ट पढ़ी हैं। 
क्‍या हमने सच में हमला किया? क्‍या हमने सच में 300 आतंकियों को मारा? मैं यह नहीं जानता।  कांग्रेस नेता ने आगे कहा, एक नागरिक होने के कारण मुझे यह जानना का हक है और अगर मैं इसके बारे में पूछ रहा हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि राष्‍ट्रवादी नहीं हूं या इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस तरफ हूं या उस तरफ। सैम पित्रोदा ने मनमोहन सिंह को देश के अब तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्रियों में से एक बताया है। सैम पित्रोदा की एक टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस के शाही वंश के वफादार ने वह स्वीकार किया जोकि राष्ट्र पहले से ही जानता है। 
कांग्रेस आतंक का जवाब देना नहीं जानती थी। उन्होंने लिखा कि यह न्यू इंडिया है, हम आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानते हैं जिसे वो समझते हैं और वो भी ब्याज के साथ। रामगोपाल यादव के बयान की निंदा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष की आदत हो चुकी है आतंकियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करना और हमारे सशस्त्र बलों पर सवाल उठाना। रामगोपाल यादव जी जैसे वरिष्ठ नेता का यह बयान उन सभी का अपमान करता है जिन्होंने कश्मीर की रक्षा करने में अपनी जान की बाजी लगा दी। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शहीदों और उनके परिवारों का अपमान करता है।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -