- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- फेसबुक पर लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करना होगा मुश्किल....
Posted by : achhiduniya
30 March 2019
हाल ही में न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हुए हमले के वीडियो का फेसबुक पर लाइव प्रसारण किए जाने के बाद इसके नियमों को कठोर बनाने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में जानकारी फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने दी। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अब सभी के लिए लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करना मुश्किल हो जाएगा। बीते दिनो न्यूजीलैंड के द क्राइस्टचर्च नस्लवादी हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी।
![]() |
| [फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ] |
इसके तहत हम ‘फेसबुक
लाइव’ के नियमों को कठोर कर रहे हैं। साथ ही फेसबुक पर हेट
से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए कदम उठाया जा रहा है। सैंडबर्ग के अनुसार
फेसबुक उन लोगों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है जिन्होंने फेसबुक पर सीधे
प्रसारण के माध्यम से पूर्व में सोशल नेटवर्क के तय मानकों का उल्लंघन किया है।


