- Back to Home »
- International News »
- भारत के घोटालेबाज भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार...जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है...
भारत के घोटालेबाज भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार...जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है...
Posted by : achhiduniya
20 March 2019
कुछ दिन पहले भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन
में देखा गया था। भगोड़े डायमंड कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर देखे
जाने का दावा ब्रिटिश न्यूजपेपर द टेलीग्राफ ने किया था। इतना ही नहीं, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी दावा
किया था कि नीरव मोदी अब लंदन के ही एक इलाके में हीरा का कारोबार चला रहा है।
अखबार द्वारा साझा की गई दो मिनट के वीडियो क्लिप में भारत का वांटेड नीरव मोदी 13,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक
पत्रकार के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर देता है। जो वीडियो जारी किया
गया था, उसमें वह पिंक रंग के शर्ट और ब्लैक जैकेट
में दिख रहा है। चेहरे पर बढ़ी दाढ़ियों की वजह से उसका चेहरा पहले से थोड़ा अलग
लग रहा है।
सड़क पर चलते-चलते रिपोर्टर नीरव मोदी से सवाल करता है, मगर डायमंड कारोबारी हर सवाल को टालता जाता है और
कहता है 'नो कमेंट्स'. वीडियो में
दिख रहा है कि वह एक टैक्सी को इशारा करता है, लेकिन ड्राइवर
उसे बैठाने से मना कर देता है। रिपोर्टर कुछ समय के लिए उसका पीछा करता है जब तक
कि वह अंत में एक कैब नहीं ले लेता और बाजार से निकल नहीं जाता। PNB के 13 हजार करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी और भारत के भगोड़े हीरा
कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में
गिरफ्तार कर लिया गया है। नीरव मोदी को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत
में पेश किया गया, जहां उसने जमानत की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दी। मामले की अगली
सुनवाई 29 मार्च को होगी। इस दौरान कोर्ट में नीरव
मोदी ने कानून से सहयोग करने का वादा भी किया। गिरफ्तारी के बाद यह उम्मीद जगी है
कि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

