- Back to Home »
- International News »
- अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकारते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाले वीजा की अवधि को घटाया...
Posted by : achhiduniya
06 March 2019
पुलवामा हमले के बाद भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्तान से मोस्ट फेवरेट नेशन दर्जा वापस ले लिया था। इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थें। 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपने असैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को ध्वस्त कर दिया था। भारत के इस कार्रवाई का पूरी दुनिया ने समर्थन किया।
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान वैश्विक तौर पर अलग-थलक पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है
कि आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से झटका लगा है। अमेरिका
के डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने फैसला किया है कि वह पाकिस्तान के नागरिकों को तीन
महीने से ज्यादा का वीजा नहीं देगी। इससे पहले तक पाकिस्तान के नागरिकों को
अमेरिका की ओर से पांच साल तक का वीजा दिया जाता था। पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने
वाले वीजा की अवधि को अमेरिका ने घटा दिया है।
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के
हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा की अवधि
पांच साल से घटाकर तीन महीने कर दिया है। यह जानकारी एआरवाई न्यूज ने अमेरिकी
दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से दी है।


