- Back to Home »
- Politics »
- लोकसभा मे सीएम अरविंद केजरीवाल [आप पार्टी] की विकिट गिराने के लिए बीजेपी ने उतारा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को चुनावी मैदान में...
लोकसभा मे सीएम अरविंद केजरीवाल [आप पार्टी] की विकिट गिराने के लिए बीजेपी ने उतारा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को चुनावी मैदान में...
Posted by : achhiduniya
22 March 2019
दिल्ली में जन्मे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर टीम
इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। वो टीम
इंडिया के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे खेल चुके हैं। 37 साल के गंभीर भारत की वर्ल्ड
विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं। दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को बीजेपी में
शामिल कर लिया गया। इस मौके पर गंभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
विज़न से प्रभावित होकर वो बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ
नेता अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद मौजूद थे।
गंभीर ने इस मौके पर कहा, मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं। मुझे भरोसा है कि मैं पार्टी
की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। पीएम के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुआ।
देश के कुछ करने का मौका देने के लिए पार्टी का शुक्रिया। पिछले साल गंभीर ने
क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वो एक ऐसे क्रिकेटर है जो अपनी बेबाक राय के लिए
जाने जाते हैं। खास कर देश में आतंकवाद के खिलाफ गंभीर ने हमेशा अपनी राय रखी है। उन्होंने
सेना को आर्थिक मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। पिछले साल गंभीर ने प्रदूषण के
मसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा था।
उन्होंने
ट्विटर पर लिखा था कि आपके झूठे वादों के कारण हमारी पीढ़ियां धुएं में जीने को
मजबूर है। खबर है की गंभीर दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बार दिल्ली में आम
आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले
की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में छठे चरण यानी 12 मई को वोट डाले जाएंगे।


