Posted by : achhiduniya 12 March 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गांधीनगर में करीब 10 मिनट के अपने पहले भाषण में महात्मा गांधी,  प्रेम और अहिंसा की बात करते हुए सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह देश आपका है,जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं उनसे पूछिए कि जो 15 लाख रुपये आपके खाते में आने थे, वे कहां हैं? 2 करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीनों में फिजूल के मुद्दे उठाए जाएंगे, ऐसे में आपको जागरूक होना है क्योंकि इस चुनाव के जरिए आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। 
कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक मंगलवार को अहमदाबाद में हुई, जिसमें पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा। प्रियंका ने कहा, मुझे मालूम था कि आज मीटिंग है लेकिन मन में सोचा था कि शायद भाषण देने की जरूरत न पड़े। मैं भाषण नहीं देती हूं आपसे दो शब्द कहती हूं  जो मेरे दिल में है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पहली बार गुजरात आई हूं और पहली बार साबरमती के उस आश्रम में गई, जहां से महात्मा गांधी ने इस देश की आजादी का संघर्ष शुरू किया था। प्रियंका ने कहा कि इस चुनाव के जरिए आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। ऐसे में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए। 
आपके लिए मुद्दे वहीं उठने चाहिए जिसमें आपका हित है। नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा, महिलाएं आगे कैसे बढ़ेंगी, वे सुरक्षित कैसे रहेंगी? किसानों के लिए क्या किया जाएगा? ये चुनावी मुद्दे हैं। आपकी जागरूकता ही इन मुद्दों को आगे ला सकती है। इस बार सोच-समझकर ही निर्णय लें। आपकी जागरूकता ही इस देश को बनाएगी। यह आपकी जिम्मेदारी है, आपकी देशभक्ति इसी में प्रकट होनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि यहां जहां से आजादी की लड़ाई शुरू हुई थी। जहां से गांधी जी ने प्रेम, अहिंसा और सद्भावना की आवाज उठाई है। मैं सोचती हूं कि यहीं से आवाज उठनी चाहिए, जो अपनी फितरत की बात करते हैं उन्हें बताइए कि इस देश की फितरत क्या है? इस देश की फितरत है कि जर्रे जर्रे से सच्चाई ढूंढकर निकालेंगे। 
नफरत की हवाओं को प्रेम और करुणा में बदलेगी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं। नफरत फैलाई जा रही है। हमारे और आपके लिए इससे बड़ी कोई चीज नहीं हो सकती है कि देश की हिफाजत करें और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ें।   प्रियंका ने कहा, मैं दिल से आपसे कहना चाहती हूं कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक बनें। आपकी जागरूकता एक हथियार है। आपका वोट एक हथियार है लेकिन यह ऐसा हथियार है जिससे किसी को चोट नहीं पहुंचानी, किसी को दुख नहीं देना, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना। यह ऐसा हथियार है जो आपको मजबूत बनाएगा। आपको बहुत गहराई से सोचना पड़ेगा कि यह चुनाव क्या है?  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -