- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- परिवार के कोटे के मुताबिक आप भारत रत्न पाने के योग्य हैं रॉबर्ट वाड्रा.... भारतीय जनता पार्टी
Posted by : achhiduniya
07 March 2019
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी की जांच का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा एएनआई से बात करते हुए कहा था, मैं इस देश में हूं, ऐसे लोग हैं जिन्होंने देश को लूटा है और भाग गए हैं, उनके बारे में क्या है? मैं हमेशा इस देश में रहने जा रहा हूं। जब तक मेरा नाम साफ नहीं हो जाता, तब तक न तो देश छोड़ूंगा और न ही सक्रिय राजनीति में में आऊंगा। यह मेरा वादा है। रॉबर्ट वाड्रा का नाम भ्रष्टाचार के कुछ मामले में आने के बाद भाजपा उन पर निशाना साधती रही है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, रॉबर्ट सच में ईमानदार हैं। यह स्वीकार करने के लिए धन्यवाद कि आपने लूट की है। अब आपके परिवार के कोटे के मुताबिक आप भारत रत्न पाने के योग्य हैं।

