Posted by : achhiduniya 11 March 2019


 कर्नाटक के भटकल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राजीव और राहुल के 'गांधी' होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं की ओर से भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधाते हुए केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, उन्हें सबूत चाहिए, मुसलमान का बेटा (राजीव गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया, उसका कोई सुबूत देंगे ये लोग? मुसलमान बाप और विदेशी ईसाई मां से पैदा हुआ ये इंसान (राहुल गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया क्या इसका सुबूत देंगेइसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं मजाक नहीं कर रहा ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूँ, जब राजीव गांधी की मौत हुई
तब पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करने को कहा गया। उस वक्त राहुल गांधी का डीएनए लेने की बात हुई थी तो सोनिया ने मना कर दिया और कहा कि प्रियंका गांधी का डीएनए टेस्ट कर लो। अब सच क्या है, आप सबको तो पता ही है और ये लोग हमसे प्रूफ मांग रहे हैं, इन लोगों की हैसियत ही नहीं है कि ये हमसे सुबूत मांगें। हेगड़े ने कहा, राहुल इस देश को नहीं जानते हैं,उन्हें अपने धर्म के बारे में कुछ नहीं पता है। राहुल के पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं तो वह हिंदू कैसे हुए? आखिर यह संभव कैसे है? हेगड़े ने आगे कहा, हम ऐसे मुद्दे समझ सकते हैं लेकिन यह खाली दिमाग का आदमी ना कुछ जानता है, ना समझता है। 
आपको दुनियाभर के लैब्स में भी ऐसा हाइब्रिड नमूना नहीं मिलेगा। आपको ऐसा नमूना सिर्फ कांग्रेस की लैब में मिलेगा। पाकिस्तान पर 26 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक पर लगातार कांग्रेस नेता सबूत मांग रहे हैं। इसी बारे में अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, वे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं जबकि अमेरिका समेत पूरी दुनिया ने इसको स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -